Breaking News

आजमगढ़ : महाविद्यालय शिक्षक संघ ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Spread the love

आजमगढ़ सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा आयोजित हुआ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

आजमगढ़ :- महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ आजमगढ़ द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन धरना एवम प्रदर्शन विश्वविद्यालय परिसर डी ए वी पी जी कॉलेज आजमगढ़ परिसर में प्रोफेसर एस जेड अली (जिम्मी जी) की अध्यक्षता में हुई।डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने कहा जब तक समस्या का समाधान नही होगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर शैलेश पाठक जिला अध्यक्ष स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ ने कहा कि -माननीय कुलपति जी बैठकर सिर्फ समस्या सुनते हैं उस समस्या का समाधान कभी नही करते।डॉक्टर सहजानंद पांडेय ने कहा कि माननीय कुलपति किसी शिक्षक से मिलना नही चाहते मिलने की कोशिश की जाती है तो कहते है कि पहले समय लेकर मिलने आएं यह शिक्षकों का अपमान है जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा।माननीय कुलपति जी मात्र 04 या 05 चाटुकार प्राचार्य से घिरे हुए हैं उनके द्वारा असंवेधानिक कार्य भ्रष्टाचार के माध्यम से कराया जा है।शिक्षक हमेशा माननीय कुलपति का सम्मान करता है परन्तु माननीय कुलपति हमेशा शिक्षकों का अनादर करतें है।डॉक्टर प्रदीप कुमार राय ने कहा -अब यह समय आर -पार का समय है। प्रयोगात्मक कार्य में बहुत से अनियमितता की जा ही है।हमारी 22 सूत्रीय मांग सभी जायज है जिसका समाधान किया जाना चाहिए। प्रोफेसर इंद्रजीत जी महामंत्री शिक्षक संघ ने कहा कि-विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टचार से लगातार विभिन्न माध्यमों से माननीय कुलपति को अवगत कराया गया लेकिन माननीय कुलपति जी ने कहा विश्वविद्यालय को मैं अपनी मर्जी से चलाऊंगा आप इसमें हस्तक्षेप न करें।शिक्षक संघ जब शिकायत करने जाता है तो मिलने का समय घंटो तक नही देते।भ्रष्टचार को रोकने के लिए कहा गया तो चार शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को नोटिस देकर आवाज दबाने की कोशिश की।शिक्षक संघ दबने वाला नही है।कुलपति के संरक्षण में भ्रष्टाचार एवम सभी अनैतिक कार्य इस विश्वविद्यालय में चल रहा है।आज तक छात्रों के विषयों का चयन मेजर और माइनर का सही नही हो पाया। विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियों में परिनियमावली के अनुसार वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों को सदस्य नामित किया जाय। माननीय कुलपति के अमर्यादित व्यवहार इस तरह के है कि उसे मंच से बोला भी नही जा सकता ।
माननीय कुलपति जी हमेशा शिक्षकों में फूट डालने की बात करते है।वित्तपोषित और स्ववित्तपोषित अनुमोदित, स्ववित्तपोषित शिक्षक करके संघ को कमजोर करने की कोशिश करते हैं।खेल परिषद में भी खूब खेल हो रहा है।खेल में बहुत बड़ा खेल चल रहा है।विद्या परिषद में तमाम अनियमितता किया जा रहा है।राष्ट्रीय सेवा योजना/रोबर्स रेंजर में भी शिक्षक को दरकिनार करके प्राचार्य को कार्यक्रम अधिकारी नियुक्त किया गया जो सरासर गलत है।दिनभर प्राचार्य यही इनकी चमचागिरी करते हैं भ्रष्टाचार को 100% करने में लगे है।जिन महाविद्यालयों में इन प्राचार्यगण की नियुक्त हुई हैं उनका महाविद्यालय जाय भाड़ में इससे इनको कोई लेना देना नही है।
विश्वविद्यालय से आज तक कोई परीक्षा परिणाम जारी नही हुआ लेकिन दीक्षांत समारोह करवाने की योजना चलाई गई। हमारी 22 सूत्रीय मांगे अगर नही मांगी गई तो हम आगामी परीक्षा जो 05 दिसंबर से प्रस्तावित है हम उसका भी बहिष्कार करेंगे।बायोमेट्रिक की उपस्थिति को 100% सांगोपांग लागू किया जाय।
डॉक्टर प्रवेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है जिसे समाप्त करना जरूरी है। विश्व विद्यालय काजल की कोठरी बन गया है इसे सही करना होगा। डॉक्टर जुल्फिकार नसीम जी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय सियासत की भेंट चढ़ गया है। विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।डॉक्टर रमन सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ ने कहा कि – आपकी सभी 22 सूत्रीय मांगों का समर्थन करता हूं।प्रोफेसर सुजीत श्रीवास्तव उपाध्यक्ष शिक्षक संघ ने कहा कि यह विश्व विद्यालय जिस संकल्प से बना था वह सपना चकनाचूर हो गया।डॉक्टर दिनेश श्रीवास्तव जी ने कहा कि आपकी सभी 22 सूत्रीय मांगों का समर्थन करता हूं।प्रोफेसर अलाउद्दीन जी अध्यक्ष शिब्ली नेशनल कालेज ने कहा कि – संघ के पदाधिकारियों को उच्च मानक को बनाए रखना चाहिए।डॉक्टर राहुल सिंह अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने कहा कि- विश्वविद्यालय आज गर्त में चला गया यह कुलपति एक गैर शैक्षणिक व्यक्ति है।शिक्षकों का सम्मान नही करने वाले कुलपति को अपनी ताकत से परिचित कराना होगा।बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज संघ धरने पर है।कुलपति भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है।जब तक आपकी 22 सूत्रीय मांगे न मान ली जाए तब तक यह धरना चलते रहना चाहिए।हमारा विश्वविद्यालय आपका पूरा समर्थन करता है बृजेश राय अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ ने कहा कि – यह विश्वविद्यालय समस्या की जड़ बन गया है ।कुलपति के भ्रष्टाचार को माननीय ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी एम एल सी के माध्यम से विधान परिषद में भी उठाया जाएगा।इस धरने को माध्यमिक शिक्षक संघ 100% समर्थन करता है।डॉक्टर अवनीश पांडेय महामंत्री जन नायक विश्वविद्यालय बलिया उत्तरप्रदेश ने कहा कि शिक्षकों को अपनी मांग में हमेशा एक रहना चाहिए।इस धरने को प्राथमिक,माध्यमिक और उच्च शिक्षा का समर्थन प्राप्त है।
डॉक्टर विजय कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने कहा कि आज मुझे दुःख हो रहा है कि एक भ्रष्ट कुलपति ने विश्वविद्यालय को बर्बाद कर दिया है।संघटन में शक्ति है इसे बनाकर चले यह कुलपति आपके सामने घुटने टेक देगा।अगर बात निकलेगी तो दूर तक जाएगी।
प्रोफेसर हिमांशु सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ ने कहा कि- प्रदेश की सरकार शिक्षक विरोधी है इस सरकार को बदलने की जरूरत है।आप सभी संकल्प लें कि इस सरकार को बदल दीजिए।
डॉक्टर अवनीश सिंह ने कहा कि प्रायोगिक परीक्षा में एक शिक्षक को 72 जगह परीक्षक बनाया गया और शेष के साथ अन्याय किया गया।यह कुलपति शिक्षकों को सस्पेंड करने की धमकी देते है ।शिक्षक संघ के चार पदाधिकारी को नोटिस देना दुर्भाग्यपूर्ण है।चार प्राचार्य इस कुलपति को और विश्वविद्यालय को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।
डॉक्टर आशुतोष सिंह संयुक्त मंत्री ने कहा कि- विश्वविद्यालय को बर्बाद होने से बचाने के लिए हर लड़ाई के लिय तैयार हैं।कुलपति का यह कहना की आप सभी को सस्पेंड कर देंगे।यह तानाशाही रवैया अब नही चलने देंगे।जब तक 22 सूत्रीय मांगों को नही माना जाएगा हम विश्वविद्यालय में ताला लगा देंगे।
डॉक्टर दिनेश सिंह ने कहा कि ‘ एक ही उल्लू काफी है बर्बाद गुलिस्ता करने को , हर साख पर उल्लू बैठा है अंजाम गुलिस्ता क्या होगा।’ इस विश्व विद्यालय का कुलपति पनौती है।इसे हटाकर ही इस विश्वविद्यालय को बचाने का दायित्व हम सभी शिक्षकों का है।इस कुलपति की नियति है फूट डालो और राज करों।हमारी मांगे जब तक पूरी न हो जाय हम सभी परीक्षा कार्य का बहिष्कार करेंगे।
प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह महामंत्री वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने कहा कि इस विश्व विद्यालय को भ्रष्टचार का अड्डा नही बनने दिया जाएगा।
प्रोफेसर एस जेड अली (जिम्मी) सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष ने कहा कि हमारी 22 सूत्रीय मांगे न मानने पर 05 दिसंबर से परीक्षा बहिष्कार किया जाएगा।धरने में आए सभी साथियों के प्रति अध्यक्ष जी ने आभार भी व्यक्त किया।
इस धरने में प्रोफेसर राम सुंदर सिंह प्रोफेसर अखिलेश चन्द्र, प्रोफेसर विजय कुमार,श्री जितेन्द्र कुमार नूर,डॉक्टर बलवंत सिंह,प्रोफसर अमरजीत,प्रोफेसर गीता सिंह,प्रोफेसर कैलाश नाथ गुप्त,प्रोफेसर अर्पिता मिश्रा,प्रोफेसर प्रेमचंद्र यादव,डॉक्टर जयराम यादव,प्रोफेसर सौम्य सेन गुप्त,प्रोफेसर प्रशांत कुमार राय,श्री नीतेश कुमार जायसवाल,डॉक्टर शकील जी,श्री अनंत कुमार त्रिपाठी,श्री अवनीश सिंह,डॉक्टर राजीव त्रिपाठी,प्रोफेसर फूलचंद सिंह,डॉक्टर शैलेंद्र यादव, श्रीआशुतोष सिंह,लेफ्टिनेंट चंदन कुमार,प्रोफेसर मदन मोहन पांडेय,डॉक्टर राम प्रवेश सिंह,डॉक्टर सतेंद्र मौर्य,प्रोफेसर बाबर खान,डॉक्टर गिरजेश यादव,श्री दिवाकर तिवारी पूर्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ,श्री चंदन कुमार,श्री राजेश कुमार यादव,श्री मदन गोपाल श्रीवास्तव,प्रोफेसर राकेश कुमार यादव,प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव,प्रोफेसर जगदंबा दुबे,श्री अनिल यादव ,डॉक्टर घनश्याम दुबे,डॉक्टर जय प्रकाश यादव,सहित सैकड़ों सम्मानित शिक्षकों ने धरने में सहभागिता की।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर पंकज सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial