आजमगढ़ :- समाजवादी पार्टी कार्यालय, आजमगढ़ पर 74वां संविधान दिवस अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया व पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में संविधान के संबंध में चर्चा हुई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए नि. जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सदियों से चली आ रही गैर बराबरी, छुआछूत, धार्मिक व जातिय भेदभाव की दीवार को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बताए गए संविधान से खत्म करने का काम हुआ। प्रत्येक व्यक्ति को संविधान में प्रदत्त अधिकार व कर्तव्य की जानकारी होनी चाहिए। इससे सामाजिक, राजनीतिक,आर्थिक विषमताओं को आसानी से दूर किया जा सके।
अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने कहा कि भाजपा पुनः जनता को गुलामी की तरफ ले जा रही है संविधान की जगह मनुस्मृति को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे दलित, शोषित समाज पीड़ित था। सपा अंबेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार गौतम ने कहा कि देश में पुनः मनुवादी विचारधारा के लोग कब्जा कर लिए हैं। डॉक्टर अंबेडकर ने गरीबों को वोट देने का जो अधिकार दिया था उसको भाजपा खत्म करना चाहती हैं।
सपा अनुसूचितजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव- अजीत कुमार राव ने कहा कि आज दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, को इकट्ठा होकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में संविधान विरोधी काम करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंका जाए। जिससे संविधान और लोकतंत्र कि रक्षा हो सके। कार्यक्रम को देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार भारती, विशाल विश्वकर्मा, आरिफ खान, बाबूराम, पन्नालाल मौर्य, हंसराज, धर्मेंद्र पासवान, अमरनाथ आदि ने संबोधित किया।
