Breaking News

मनोज कुमार गौतम का कांग्रेसियो ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत

Spread the love

आजमगढ़ :- 26 नवंबर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महासचिव मनोज कुमार गौतम के दलित संवाद कार्यक्रम मे भाग लेने के लिये आजमगढ़ पहुंचने पर उनके जनपद प्रथम आगमन पर रानी की सराय में कन्हैया कुमार राव के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर अपने स्वागत से अभिभूत उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव मनोज कुमार गौतम ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कांग्रेसजनों को धन्यवाद दिया और कहा पूर्व में मैने आजमगढ़ जनपद में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव के रूप मैने संगठन का काम किया था। आज कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश महासचिव के रूप में मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी दी है उसका मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती से खड़ा करना मेरी प्राथमिकता होगी।
कन्हैया कुमार राव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial