Breaking News

पिंक बूथ का पुलिस उपायुक्त यमुना पार ने किया उद्घाटन

Spread the love

प्रयागराज गौहनिया घूरपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रीवां रोड बायपास के समीप पिंक पुलिस बूथ बनाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम की पहल की गई है। पिंक पुलिस बूथ का उद्घाटन पुलिस उपाधीक्षक यमुनापार अभिनव त्यागी ने किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं व आम जन को संबोधित करते हुए वीमेन पावर लाइन 1090 , महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि का उल्लेख करते हुए कहा प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रख कर पिंक पुलिस बूथ बनाया जा रहा है। इससे महिला सहायता एवं सुरक्षा चक्र के तहत महिलाओं की सुरक्षा में विशेष सहयोग मिलेगा।
इस अवसर पर संत राम सरोज थानाध्यक्ष घूरपुर संजीव चौबे, चौकी इंचार्ज प्रेम शंकर महिला उपनिरीक्षक शिव कुमारी महिला कांस्टेबल बीना ललिता सिंह, कीर्ति गुप्ता, सुमन के साथ ग्राम प्रधान शकुन्तला देवी, शोभा साहू, क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के मंडल अध्यक्ष प्रयागराज परवेज आलम राजेश साहू प्रधान प्रतिनिधि गौहनिया, पत्रकार अखिलेश त्रिपाठी, पवन पटेल, आलोक त्रिपाठी, शंकर लाल साहू , समाजसेवी आदि व महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial