Breaking News

स्व ज्ञान सिंह यादव कोटेदार स्मारक कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन में

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम

प्रयागराज :- घूरपुर ग्राम सभा सेंधुवार में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता खेली गई जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया जिसमें आजमगढ़,मिर्जापुर,बनारस, प्रतापगढ़, जौनपुर, मऊ, कौंधियारा ने भाग लिया जिसका आज मुख्य अतिथि के तौर पर क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के मंडल अध्यक्ष परवेज आलम ने खिलाड़ियों का परिचय किया व पत्रकार मोहम्मद आरिफ ने टास्क किया कबड्डी प्रतियोगिता जिसका फाइनल शुक्रवार को आज संपन्न हुआ जो कौशांबी और प्रयागराज के बीच खेला गया जिसमें कौशांबी विजेता हुई जिसको नगद 21000 का पुरस्कार और प्रयागराज उप विजेता हुई 11000 का नगद पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम और उपविजेता टीम को ग्राम प्रधान सेंधुवार सूरज यादव, समाजसेवी मुकेश द्विवेदी आचार्य हरि कृष्णा शुक्ला,संयोजक मुकेश द्विवेदी समाजसेवी, धानी यादव, स्वामी बृजेशानंद महाराज, द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया जबकि इस मौके पर क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के मंडल अध्यक्ष प्रयागराज परवेज आलम, आशुतोष, रामबाबू, विनय सिंह ,शेरा यादव मो. आरिफ पत्रकार, अतुल यादव, प्रवीन मिश्रा, फाजत अली आदि लोग उपस्थित रहे इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial