Breaking News

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आज जसरा विकास खंड में आयोजित किया गया

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

प्रयागराज :-  जसरा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश मे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जसरा ब्लॉक से ये कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जसरा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह उर्फ पप्पू छतहरा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस कार्यक्रम के तहत गली मोहल्लों,गांवों के हर घर से एक मुट्ठी मिट्टी लिया जा रहा है। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने एवं पदाधिकारियों में बड़ा उत्साह देखने को मिला। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजित प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर यह कार्यक्रम रखा गया है जो पूरे देश मे चल रहा है,इस कार्यक्रम के तहत हर घर से एक मुट्ठी मिट्टी लेकर इकठ्ठा किया जा रहा है जो कार्यक्रम के अंतिम चरण में यह मिट्टी दिल्ली के शहीद स्थल में ले जाकर शहीदों की याद में इसी मिट्टी से शहीद स्थल में पौधा लगाया जाएगा जो शहीदों के लिए सबसे बड़ी श्रद्धाजंलि होगी। इस कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी अनीश अहमद ने भी देश के शहीद सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख जसरा अजित प्रताप सिंह उर्फ पप्पू छतहरा,अनीश अहमद खंड विकास अधिकारी जसरा,जगत शुक्ला मंडल अध्यक्ष भाजपा जसरा,कमलेश त्रिपाठी जिला महामंत्री भाजपा हरिराम त्रिपाठी, रामानंद त्रिपाठी, राजेश साहू  प्रधान प्रतिनिधि, महंत राजीव, अवनीश सोनकर प्रधान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial