Breaking News

अजमतगढ़ में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

Spread the love

आज़मगढ़ :- आशादीप नर्सिंग कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट अजमतगढ़ की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजन किया गया। जिसमें आशादीप नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी और अजमतगढ़ बाजार के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, इस दौरान नगर पंचायत अजमतगढ़ से चेयरमैन पद के प्रत्याशी अजय साहनी .विनोद सोनकर .रोशन वर्मा. सोहराब अहमद. गब्बर कनोजिया. इत्यादि लोगों ने अपना रक्तदान किया।और बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वही चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में इस प्रकार का कार्यक्रम बड़े पैमाने पर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान न सिर्फ दूसरों का जीवन बचाता है, बल्कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति को व्यक्ति के जीवन में बहुत फायदेमंद भी है। वही आशादीप हॉस्पिटल के प्रबंधक राजदीप राय ने कहा कि रक्तदान इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जन जागरण जरूरी है। वही आशादीप नर्सिंग कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट के छात्र एवं छात्राओं ने भी रक्त दान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial