आज़मगढ़ : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ…जिसमे समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में सर्वप्रथम सुजीत यादव, वीरेंद्र यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मेहनगर तथा शारिक अहमद खान बैरीडीह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
इसके बाद नगर पंचायत और नगर पालिका चुनाव में प्रभारी बनाए गए… निर्णय हुआ कि पार्टी के सभी पदाधिकारी गण जिसकी जहां ड्यूटी लगी है… उन क्षेत्रों में जाएं और मतदाताओं तक पहुंचकर उन्हें पार्टी की नितियों से अवगत कराएं…. तथा पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लें….4 अप्रैल को समाजवादी पार्टी अंबेडकर वाहिनी के लोक सभा सदर का प्रशिक्षण शिविर नेहरू हॉल में आयोजित किया गया है …जिसके मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती होंगे….
निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को बधाई दिया कि उन्होंने पूरे देश में फासिस्ट ताकतों से लड़ने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम कर रहे हैं, आज महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार अपने चरम पर हैं, विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने के लिए फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है, किसानों की फसलों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है, पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भय और नफरत का माहौल बनाया जा रहा है, 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अभी से कमर कसना होगा।
बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, विधायक अखिलेश यादव, विधायक कमलाकांत राजभर, दरोगा सरोज, विद्या चौधरी,रामजग राम,राम दुलार राजभर, हरिश्चंद्र यादव, अशोक यादव, ओम प्रकाश राय, डॉ हरिराम, शिव सागर यादव, राज नरायन, शैलेन्द्र यादव,संतोष गौतम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
