आज़मगढ़ : जिले के निजामाबाद थाना अंतर्गत ग्राम फत्तनपुर (रसूलपुर) में मनबढ़ पट्टीदारों का ज़ुल्म एक विधवा पर टूटा है .. प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्र एक गरीब विधवा महिला को मकान बनाने से रोका जा रहा है , साथ ही उसे और उसके परिवार के सदस्यों को बुरी तरह से मार पीट कर घायल दिया गया . स्थानीय थाने से कोई सहयोग न मिलाने पर या यूँ कहें कि पीड़ित महिला की कोई सुनवाई नहीं हुई . तत्पश्चात सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ महिला पुलिस कप्तान कार्यलय पर अपना दुखड़ा सुनाने पहुंची . महिला ने बताया कि उसके पति अब इस दुनिया में नहीं हैं ..मेरे पत्तीदार मिलकर मुझपर ज़ुल्म ढा रहे हैं …
विधवा महिला ,जिसका नाम गीता है ..उसने आरोप लगाते हुए कहाकि उसके पट्टीदारों जितेन्द्र राम पुत्र धनेसर ….. अजय देवगन पुत्र जितेन्द्र…. विजय, प्रदीप, संदीप व किशन ..पुत्रगण जितेन्द्र राम….खुश्बू पत्नी अजय देवगन व रवीना व सबीनां पुत्रीगण जितेन्द्र व प्रेमशीला पत्नी जितेन्द्र ने जमीन विवाद को लेकर बीते 29. मार्च को 02.00 बजे दिन में लाठी, डण्डा व फरसा से मार पीट कर लहुलुहान कर दिया …महिला ने बताया कि इस मारपीट में उसकी दोनों बेटियाँ बेहोश हो गयी …महिला ने कहाकि मेरी एक बकरी को भी जान से मार दिया गया …महिला का आरोप है कि पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया लेकिन कोई कार्यवाही अमल में नहीं लायी , न ही किसी को गिरफ्तार ही किया ….मनबढ़ इसी बात का फायदा उठाकर हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं . स्थानीय पुलिस थाना से किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं मिला तो कप्तान साहब से अपनी शिकायत करने आये हैं …
वही गांव के प्रधान सत्येंद्र ने कहाकि यह महिला अत्यंत गरीब है…. इसकी तीन बेटियां और एक बेटा है… जो अभी छोटा है… प्रधान ने कहा कि जब इस महिला का पति जिंदा था तो अपने घर की आधी दीवार बनवाई थी… प्रधान ने कहा पात्रता देख कर के हम लोगों ने इसे आवास दिया था …यह महिला उसी के ऊपर निर्माण करवा रही थी …महिला जब मिस्त्री वगैरह लेकर के लेंटर लगवा रही थी …तो उस महिला के पाटीदार के बेटों ने मिलकर इन सभी को पर लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया…. प्रधान ने कहा कि महिला और उसके बच्चियों को बहुत बुरी तरह से मारा पीटा गया है…. प्रधान ने भी बताया कि इस मारपीट में महिला की बच्चियां बेहोश हो गई ….उन्हें आनन-फानन में हम लोग अस्पताल लेकर पहुंचे…. प्रधान ने यह भी कहा कि यह स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है ….प्रशासन की लापरवाही का नतीजा यह है कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है… प्रधान ने कहा कि इस महिला के साथ पूरी ग्रामसभा खड़ी है… अगर ये गलत होती तो शायद एक-दो व्यक्ति ही आता…. लेकिन पूरी ग्रामसभा इस महिला के साथ आज न्याय के लिए पुलिस कप्तान के कार्यालय पर आई है …
