Breaking News

प्रधानों का संगठन अब सरकार से आर पार के मूड में

Spread the love

आज लखनऊ के गांधी भवन में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की प्रांतीय एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई जिसमे प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित शर्मा कहा की जल्द ही संघठन ग्राम प्रधानो की समस्याओ व पीड़ा को लेकर एक बड़े आंदोलन का एलान करेगा जिसके लिए सभी ग्राम प्रधानो को एकजुटता दिखानी होगी आंदोलन की तिथि की घोषणा जल्द ही घोषित कर दी जायेगी फिलहाल कल दिनांक 4 फरवरी को पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का कोई भी धरना प्रस्तावित नहीं है। केवल कुछ लोग प्रधानों की लड़ाई को कमजोर करने के लिए अलग से धरने का आयोजन कर रहे हैं तथा प्रधान संगठन के नाम पर प्रधानों को गुमराह कर रहे हैं अतः आप सभी से अनुरोध है कि कल के धरने में भाग न लें। तथा आगे संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में एकजुटता दिखाने का संकल्प लें*

निवेदक
डॉ ललित शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन

श्री राम यादव
जिलाध्यक्ष आजमगढ
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश

जाहिद खान
जिला मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश
जनपद आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial