Breaking News

आजमगढ़ में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और सम्मानित डॉक्टरों की बैठक

Spread the love

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और सम्मानित डॉक्टरों की बैठक

आजमगढ़ : मुबारकपुर में सुरक्षा व्यवस्था की द्वष्टि से मुबारकपुर प्राइवेट डॉक्टरों की एक बैठक स्थानीय चौकी प्रभारी के प्रागंण मे राजीव कुमार सिंह कि अध्यक्षता मे सोमवार को किया जिसमें राजीव सिंह ने कहा कि हमारे कप्तान साहब का मुख्य उद्देश्य है कि सभी कि सुरक्षा निहित हो अगर आप के साथ किसी प्रकार का अनहोनी हो तो आप पुलिस को कभी भी याद कर सकते हैं, किसी के दबाव मे धन उगाही की अगर जानकारी हो तो आप हमारे सी यू जी नम्बर पर जानकारी दे चन्द मिनट मे पुलिस आप के पास होगी। और डाक्टर समूहों का उत्साहा वर्धन किया गया।
डा शमीम ने कहा कि आज डा.समूह कि भावनाओं को आप ने समझा इसके लिए हम आप के शुक्रगुजार हूं और आशा करता हूं कि आप के साहब और आप के सम्मान मे हमेशा हम लोग तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर डा.शमीम,डा.नजरे आलम, डा,जावेद कमर , डा.सागील डा.शाह खालिद, डा.सलमान,डा.शोएब कुरैशी, रविंद्र सिंह, सुधीर साहनी, दिग्विजय पाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial