Breaking News

आज़मगढ़ में नफीस अहमद ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल….

Spread the love

रिपोर्ट – आमिर खान 

आज़मगढ़ : सरायमीर नगर पंचायत  के पठान टोला मोहल्ले में नफीस अहमद अपने आवास पर जरूरतमंदों में बांटे कंबल। इस दौरान मोहल्ला गढ़वा,खुदकास्ता,सेराजी का पूरा,नईबाज़ार,तलिया,पूनापोखर,पठान टोला,पूराना थाना सहित अन्य मोहल्लो से आए जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों को लगभग 500 कम्बल का वितरण किया गया। कंबल पाकर गरीब असहाय लोगों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व प्रमुख समाजसेवी नफीस अहमद ने बताया कि वे पिछले 14 वर्षों से गरीबों की सेवा करते चले आ रहे हैं। जरूरतमंदों के बीच में हर साल ठंड के मौसम में कंबल का वितरण करते चले आ रहे हैं उसी कड़ी में आज भी कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि गरीबों की मदद करके उन्हें अपार खुशी मिलता है। नफीस अहमद ने बताया कि मैं जनता की आवाज पर इस बार सरायमीर नगर पंचायत क्षेत्र से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहा हूं। जनता का आशीर्वाद मिला तो सरायमीर नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की बाढ़ लगा दूंगा।  वह निर्दल प्रत्याशी के रूप में जनता के सामने आऊंगा। उसी के तहत समाज सेवा  कर रहे हैं सरायमीर की जनता उन्हें जरुर आशीर्वाद देगी। कंबल वितरण के दौरान परवेज अख्तर,अबूसाद उर्फ चुन्नू,अफज़ल,शेर अफगन उर्फ नाटे,हारून खान,करीमुल्ला, अरशद उर्फ नन्हू ,शफीकुर्रहमान, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial