Breaking News

आज़मगढ़ : बोहरा समाज ने ज़रूरतमंदों को कम्बल किया वितरण

Spread the love
रिपोर्ट – मो . शकीब अंसारी 
आज़मगढ़ : – बोहरा समाज के धर्म गुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के दीर्घायु के लिए बोहरा समाज ने ज़रूरतमंदों को किया कम्बल वितरण।
बतादें की मोहल्ला पूरारानी स्थित बोहरा मस्जिद मे मंगलवार जनाब मुल्ला शब्बीर साहब व कस्बा चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों को कंबल वितरण किया गया।
 इस अवसर पर जनाब शब्बीर साहब ने कहा कि हमारे सैयदना साहब की कोशिश रही है कि हमेशा इंसानियत का भला हो तथा शकुन भरी जिंदगी जीने की कोशिश हो और देश विदेश में अमन चैन कायम रहे। इसलिए हम सभी ने उन्हीं के बताए हुए सिद्धांतों पर चलने की कोशिश करते हैं और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनसे एक नई दिशा नई सोच नई उम्मीद की राह जागती है जिसके लिए उनके दीर्घायु हेतु हम लोगों ने कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है यह कार्य करने से हम सभी को दिली सुकून एवं सैयदना साहब के लिए दुआ की जाती है ।
इस अवसर पर हुजैफा,अहमद अली, हसन अख्तर, मुस्तफा,अली असगर,हसन, अब्दुल हुसैन, बदरू जमील, मोहम्मद नेसार,मुस्तफा आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial