Breaking News

नफरत के बाजार में कांग्रेस कायम करेगी मोहब्बत की दुकान

Spread the love

फतेहपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अगले चरण में यूपी के विभिन्न शहरों से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी। यात्रा को लेकर उत्साहित कांग्रेस के यूपी प्रभारी नीलांशु चतुर्वेदी ने जनपद पहुंचकर मीडिया से रूबरू होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भगवान भोलेनाथ की बारात की तरह बताया। कांग्रेस नेता की भगवान से तुलना किये जाने को लेकर सोशल मीडिया में जमकर टिप्पणियों का दौर जारी है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के यूपी में पहुंचने के दौरान तैयारियों को लेकर जनपद पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व उप्र प्रभारी नीलांशु चतुर्वेदी, बुंदेलखण्ड कानपुर ज़ोन के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव व यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय व प्रदेश महासचिव एवं जनपद प्रभारी अखिलेश शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान नीलांशु चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के तहत देश से नफरत का बाज़ार समाप्त कर अमन शांति व सद्भावना कायम करने का काम कर रही है। यात्रा को हर प्रान्त में अपार जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नफरत के बाजार में मोहब्बत कायम करने का कार्य कर रही है। उन्होंने देश मे बढ़ती मंहगाई, बेरोज़गारी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर लोगो को बांटने की कोशिश हो रही है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को भगवान भोलेनाथ की बारात से तुलना करते हुए कहा कि इस यात्रा में अलग अलग भाषा, संस्क्रति वर्ग, सम्प्रदाय के लोग शामिल हो रहे हैं। यात्रा का मकसद देश के अंदर भय के बनाये जा रहे माहौल से आम लोगो को दूर रखना व देश की संस्क्रति एव संविधान में मिले अधिकारों को सुरक्षित रखना है। किसान परेशान है देश के युवाओ को रोजगार नहीं मिल रहा है। झूठे वादे करके सत्ता में आने वालों से लोगो का मोह भंग हो रहा है। लोगो के दिलो को जोड़ने के मकसद से यात्रा निकाली जा रही है। बताया कि यूपी के गाज़ियाबाद, लोनी, शामली बागपत आदि जगह से होते हुए यात्रा हरियाणा प्रान्त पहुंचेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, शिवकांत तिवारी, सुधाकर अवस्थी, पंकज गौतम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial