आजमगढ़। ग्रामीण चिकित्सक सेवा एसोसिएशन के तत्वावधान में एक सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (सीएमई) नगर के रोडवेज स्थित एक होटल के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ मानसिक रोग विशेषज्ञ, एमबीबीएस, एमडी डॉ नीतीश कुमार यादव द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके सरोज व संचालन मंडल अध्यक्ष डॉ दिनेश शर्मा ने किया।
इसके बाद हृदय रोग विशेषज्ञ, एमबीबीएस एमडी डॉ पवन विश्वकर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज यादव, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ बीके चौहान आदि डॉ ने अपने विभाग से संबंधित बीमारियों के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार की बारिकियों से परिचित कराया।
प्रदेश सचिव डॉ एच जी विश्वकर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित इस से कार्यशाला के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रैक्टिस कर रहे ग्रामीण चिकित्सकों को हम लोग चिकित्सा के क्षेत्र में और भी बेहतर उपचार के लिए प्रेरित कर रहे। ऐसे चिकित्सकीय संगोष्ठी से जन जागरूकता होता है। उक्त कार्यशाला से हायर सेंटरो के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीण चिकित्सकों को नई-नई जानकारियां प्राप्त हुई है, जिसके लिए संगठन वरिष्ठ चिकित्सकों का आभारी रहेगा। जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सकों को मरीजों की सेवा में लगे हुए चिकित्सकों को अपना समय दिया। अंत में संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राम प्रसाद सिंह को प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया गया गया।
इस मौके पर डॉ संजय तिवारी, डॉ संतोष शर्मा, डॉ कमलाकर मिश्रा, डॉ आर.बी. मौर्या, डॉ रामकेश यादव, डॉ राम जीत सोनकर, डॉ बी एल उपाध्याय, डॉ ओपी सरोज, डॉ राणा शर्मा, डॉ प्रवेश यादव, डॉ विजय चौहान, डॉ अनीता यादव, डॉ उमेश यादव, डॉ अनुराग चौरसिया, डॉ अश्विनी चौहान, डा उपानंद मलिक, डा गौरांग कुंडू आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।
