आजमगढ़। तमसा नदी के किनारे रिवर फ्रंट पार्क बनाने की मांग को लेकर भारतीय जनताज्ञापन पार्टी पिछड़ा वर्ग के जिला महामंत्री कर्मबीर विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को जिलाधिकारी से मिला। पत्रक सौंपकर शीघ्र ही रिवर फ्रंट बनाने की मांग की।
सौंपे गये पत्रक में कर्मबीर विश्वकर्मा ने बताया कि आजमगढ़ जनपद में तमसा नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाकर नागरिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाए ताकि आजमगढ़ जनपद में जनता को पर्यटन के लाभ के साथ-साथ प्रदूषण से बचा जा सके। जनपद में रिवर फ्रंट बनाया जाएगा तो मास्टर प्लान से शहर जुड़ जायेगा और आजमगढ़ विकास के रास्ते पर आगे निकलेगा। वहीं नदियों की गंदगी दूर होगी, नदी का किनारा खूबसुरत होगा, हरा-भरा पार्क होगा। बैठने के लिए शहरवालों को पर्याप्त जगह होगी। जगह-जगह छोटे-छोटे शेड होंगे, नहाने हेतु पूजा-पाठ करने के लिए घाट बनेगा। पीने के लिए शुद्ध जल मिलेगा। जगह-जगह शौचालय होगा, जिससे जनपद की बहुत सारी समस्याओं का निस्तारण हो जायेगा। जनपद में रिवर फ्रंट का निर्माण कराकर जनपद का कायाकल्प करने की मांग की।
पत्रक सौंपने वालों में हरेन्द्र चौहान जिलामंत्री, सौदागर भारती जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा मौजूद रहे।
