Breaking News

आजमगढ़ : राजीव यादव के अपहरण को लेकर छावनी में तब्दील हुआ एसपी कार्यालय…..

Spread the love

आज़मगढ़ जिले के पुलिस कप्तान कार्यालय पर आज सैकड़ों की संख्या में खिरिया बाग़ आन्दोलन के किसान-मजदूर पहुँच गए , जिनमे ज़्यादातर महिलाओं की संख्या थी . आन्दोलन के संयोजक राजीव यादव के साथ , मैग्सेसे पुरुष्कार से सम्मानित संदीप पाण्डेय भी पुलिस कप्तान को ज्ञापन देने पहुंचे . सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पाण्डेय ने बताया कि मैं वाराणसी से एक पदयात्रा आज़मगढ़ तक करना चाह रहा था , जिसे प्रशासन ने मुझे नज़रबंद कर दिया . मुझसे मिलने आ रहे राजीव यादव को सादे कपड़ों में , बगैर नंबर की गाड़ी से आये कुछ लोगों ने मारपीट कर उठा लिया , और उनसे पिस्टल इत्यादि की बात करने लगे . राजीव यादव एक सामाजिक कार्यकर्ता है उनका मानसिक उत्पीड़न किया गया . हम इसी मामले में कार्यवाही के उद्देश्य से आज पुलिस कप्तान को ज्ञापन सौंपने आये हैं . वहीँ राजीव यादव ने कहाकि मुझे मारा गया , मैं सामाजिक कार्यकर्ता हूँ लेकिन मेरे साथ अपराधियों जैसा सलूक हुआ . राजीव ने आरोप लगाया कि ये लोग मेरा इनकाउंटर करवाने की फ़िराक में थे .

वहीँ जब खिरिया बाग़ के आन्दोलनकारी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने पहुंचे तो उन्हें गेट पर ही रोक लिया गया . पुलिस प्रशासन के लोग ज़िद पर अड़ गए कि महिलाओं को अन्दर नहीं जाने देंगे , सिर्फ 5 लोग ज्ञापन लेकर पुलिस कप्तान से मुलाक़ात करें . वहीँ आन्दोलनकारी अड़े थे कि महिलाएं कि शान्ति से महिलायें लान में बैठेंगी , कोई कुछ भी नहीं बोलेगा . पुलिस वाले भी अपनी जिद पर अड़े थे . पुलिस ने आन्दोलनकारियों को डराने धमकाने के तमाम प्रयास किये , यहाँ तक कि गिरफ्तारी करने की भी बात कही . लोगों को ले जाने के लिए बस भी आ गयी . खिरिया के आन्दोलनकारी टस से मस न हुए और गिरफ्तारी देने पर अड़ गए . पुलिस की हर चाल नाकाम हो गयी और फिर जैसा आन्दोलनकारी चाहते थे , उन्ही की शर्तों पर पुलिस कप्तान ने संदीप पाण्डेय , राजीव यादव व अन्य कुछ लोगों को बुलाकर मुलाक़ात किया .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial