Breaking News

आजमगढ़ : इन छोटे – छोटे वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट देखकर दुनिया हैरान

Spread the love

आज़मगढ़ जिले के कप्तानगंज स्थित उज्जवल मॉडल स्कूल में शनिवार को स्कूली बच्चों द्वारा साइंस एक्सिबिशन लगाई गयी , जिसमे बच्चों ने कई दिनों के अथक प्रयास से साइंस पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट तैयार किया . इस कार्यक्रम बाल मेले का भी आयोजन किया गया , जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा तरह तरह की मिठाइयाँ , पकौड़ी , ब्रेड पकौडा बनाकर बेचा जा रहा था , मजेदार बात तो ये थी कि उनके सामानों के खरीदार स्कूली बच्चे ही थे . इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सगड़ी तहसील के एसडीएम राजीव रतन सिंह बच्चों के बीच मौजूद थे . मंच से बच्चों को संबोधित करते हुए एसडीएम राजीव रतन सिंह ने बच्चों से कहाकि बच्चों ने जो भी मॉडल बनाए हैं वो अद्भुत है और बदलते और आगे बढ़ते भारत के लिए ये बच्चे शुभ संकेत हैं . एसडीएम ने कहाकि हमारे समय में ऐसी सुविधाएं नहीं थी . पढाई के दौरान बहुत सारी चीज़ें हमने नहीं देखि थी , जिनकी कमी आज पूरा हो गयी .

स्कूली बच्चों द्वारा आयोजित इस साइंस एक्सिबिशन में बच्चे सुबह से पहुँच गए थे . करीने से टेबल पर सजे प्रोजेक्ट बच्चों कि दक्षता और उनके हुनर का प्रमाण दे रही थी . बच्चे जिस तरह से अपने प्रोजेक्ट के बारे में मुख्य अथिति को बता रहे थे , वो ये दर्शा रहा था कि बच्चों ने सिर्फ प्रोजेक्ट ही नहीं बनाया था , बल्कि वो सब इन प्रोजेक्ट के विषय में भलीभांति जानते भी हैं . साइंस एक्सिबिशन के साथ साथ – साथ छोटे बच्चों का फंसी ड्रेस कम्पटीशन भी आयोजित किया गया था . कार्यक्रम की शुरुआत में स्वरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया . इस कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर सुनीता सिंह , समाजसेवी पवन सिंह , एसडीएम राजीव रतन सिंह , स्कूल के प्रिंसपल हिमांशु सिंह समेत तमाम शिक्षक और शिक्षिकाएँ भी मौजूद रहीं . साथ ही कार्यक्रम के हिस्सा  लेने आये अभिभावक अपने बच्चों के हुनर देखकर फूले नहीं समा रहे थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial