रिपोर्ट – राहुल मौर्या
आजमगढ़ :- नगर निकाय चुनाव की तैयारियाँ जोरो से चल रही है …तमाम दावेदारों के साथ मौजूदा नगरपालिका अध्यक्ष और उनके बेटे भी चुनावी मूड में आ चुके हैं . पोस्टरों और बैनरों की चमक से पूरा शहर पटा है …साथ hi पूरा शहर पटा है गन्दगी के अम्बार से …समाजसेवी संगठन हों या मौजूदा अध्यक्ष के विरोधी अक्सर साफ़ सफाई को लेकर वर्तमान अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि बेटे पर सवाल उठाती रही है ..लेकिन ऐसा लगता है कि उनके कानों पर जू नहीं रेंग रही है . तस्वीरों में आपको जो ये गन्दगी का अम्बार दिख रहा है…ये जगह है पुरानी कोतवाली आसिफ्गंज, जो कभी आज़मगढ़ शहर का दिल हुआ करता था …इसकी एक पहचान और थी इस जगह को लोग डॉ० बैनर्जी वाली गली के तौर पर भी जानते हैं …लेकिन अब इसकी पहचान यहाँ नगर पालिका के ज़िम्मेदारों ने बदल दिया है …अब इस जगह को कूड़े वाली गली के तौर पर जाने ..जाने लगी है …मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बताया बहुत बुरी स्थिति है ..बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है ..
कूड़े से अक्सर दुर्गन्ध और सडन उत्पन्न होता है , इससे भयंकर बीमारियों का खतरा भी रहता है लेकिन , नगर पालिका मस्त है उसे हमारे परेशानियों से क्या ही मतलब है . नगर पालिका का ये रवैया प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के स्वच्छता के उन तमाम प्रयासों पर भी कुठाराघात है , जिन प्रयासों में वो अक्सर साफ़ – सफाई की प्रेरणा देते हैं …लेकिन यहाँ तो कुछ और ही मामला है ….नगरपालिका अध्यक्ष बताएं कि क्या तमाम करों को चुकाने के बाढ़ भी उन्हें साफ़ सुथरा आज़मगढ़ शहर नहीं मिलेगा ….
