Breaking News

आजमगढ़ : सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन ने बच्चों के लिए किया डांडिया महोत्सव का आयोजन

Spread the love

रिपोर्ट – राहुल मौर्या 

आजमगढ़ में सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन ने वंचित बच्चों के लिए डांडिया महोत्सव का आयोजन किया।इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप  में सांसद  दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर डांडिया कार्यक्रम का शुभारंभ किया व संस्था की सचिव व फाउंडर साक्षी पाण्डेय ने माल्यार्पण कर व शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ मनीष त्रिपाठी जी व श्री राजेंद्र प्रसाद यादव जी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माला व पुष्प अर्पित किए।
तपस्या क्रिएटिव स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना की, सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन, रिदम डांस अकादमी व नटराज डांस अकादमी के बच्चों ने अतिथियों के समक्ष नृत्य की प्रस्तुति दी। सभी बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया व इसके विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद, आजमगढ़ दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और आम्रपाली दुबे ने बच्चों को संबोधित किया व मन लगाकर पढ़ने व जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर संस्था की सचिव साक्षी पाण्डेय, हिमांशु मिश्रा, मनन पाण्डेय, आदित्य,जलज,सक्षम,निशांत,स्मिता,अंशुमान राय,नयन, अंजलि,भावना, श्रद्धा,पल्लवी, राहुल दुबे, दिलीप, अभिषेक, दिव्यांशु, हिमांशु, नितिन, ऋतुल,सत्यम,केशव, प्रिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial