Breaking News

आजमगढ़ : भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष ने दिखाया मानवता का मिसाल

Spread the love

अहिरौला विकासखण्ड के बीबीपुर पखनपुर ग्राम सभा के पोखरी में एक गौवंश के फंसे होने की सूचना स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों को दी. इस पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह  ग्रामीणों के साथ पोखरे के तट पर पहुंचे. जहां गौवंश पोखरी से बाहर निकलने की घंटों से काफी जद्दोजहद कर रही थी. लेकिन पोखरी में अधिक जलकुंम्भी और रास्ता नहीं होने के चलते बाहर नहीं निकल पा रही थी. इस पर नरेन्द्र सिंह ने घंटों मशक्कत करने के बाद गौवंश को बाहर निकालने में कामयाबी पाई. नरेन्द्र सिंह  के इस कार्य को देखकर ग्रामीणों के साथ साथ क्षेत्रवासियों ने भी काफी  सराहना किया

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial