रिपोर्ट – दीपक सिंह / रुपेश तिवारी
आजमगढ़ :– अहिरौला के अधिकांश सहकारी समितियों पर खाद की कमी है खाद ना होने के कारण समितियों पर सन्नाटा पसरा हुआ है आपको बताते चलें कि क्षेत्र के अरूसा गांव के निवासी अर्जुन सिंह रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने कहा कि इस समय किसानों की खाद की जरूरत है तो इस समय सहकारी समितियां पर खाद है ही नहीं उन्होंने कहा कि हमारे सहकारी सोसाइटी हासापुर कला पर भी खाद उपलब्ध नहीं है उन्होंने कहा कि अगर किसानों को खाद लेना है तो वह प्राइवेट दुकानों से ले रहे हैं जबकि प्राइवेट दुकान वाले दुगना रुपए लेकर किसानों को खाद दे रहे हैं और किसान मजबूरी में उनसे खाद खरीद रहे हैं जबकि इस समय किसानों को खाद की बहुत ही जरूरत है किसान इस समय खाद के लिए बहुत ही परेशान हैं उन्होंने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश सरकार को खाद की समस्या पर पर ध्यान देना चाहिए और किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराना चाहिए। वहीं पर जब अहिरौला रेडहा सोसाइटी के सचिव अमित सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बारिश के कारण रैक नहीं लग पा रहा था दो चार दिन में खाद सोसायटी पर उपलब्ध हो जाएगी।
