देश में बुलेट ट्रेन का निर्माण परंतु उसी देश में ग्रामीणों को नदी के आर पार जाने के लिए पुल भी उपलब्ध नहीं हैआजमगढ़ जिले की विकासखंड अहिरौला के अरुसा एवं भवरू पुर गांव के लोगों के आवागमन के लिए सेतु का निर्माणआजादी के 75 साल होने के बाद भी नहीं हुआ है धरातल पर देश एवं प्रदेश सरकार के विकास के दावे पूरी तरह से विफल साबित हो रहे हैं क्योंकि हम टेक्नोलॉजी में तो आगे बढ़ रहे हैं किंतु अभी भी हमारे देश के कुछ हिस्से तथा कुछ जन वर्ग ऐसा भी है जहां उसे जीवन यापन एवं मूल आवश्यकताएं की पूर्ति करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है सरकार की तरफ से कोई सुनवाई ना होने पर विवश होकर स्वयं चंदे के द्वारा अपने आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है जिसका ताजा उदाहरण अरूसा गांव एवं भवरू पुर गांव के बीच आज तक आवागमन के लिए बहुत आवश्यक पुल का उपलब्ध ना होना है यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि पूरी तरह से विफल हैं यह दोनों ग्राम सभाएं 2 विधानसभाओं से जुड़ी हुई हैं जहां अरूसा ग्राम सभा अतरौलिया विधानसभा से जुड़ी हैं तो वही भवरू पुर ग्राम सभा फूलपुर विधानसभा से जुड़ा हुआ है अतरौलिया विधानसभा से डॉक्टर संग्राम यादव लगातार तीन बार से विधायक हैं लेकिन आज तक इस ग्रामसभा के लोगों के लिए आवागमन हेतु सेतु का निर्माण नहीं करवा सके क्षेत्र की जनता ने अब तो यहां तक कहना शुरू कर दिया है की अतरौलिया विधायक डॉक्टर संग्राम यादव द्वारा सिर्फ यादव बस्ती में आरसीसी सड़क एवं पुल का निर्माण कराया जाता है अगर किसी ग्राम सभा में दूसरी जाति के लोग रहते हैं तो वहां विधायक निधि से कोई मद खर्च नहीं किया जाता है वही भवरू पुर ग्राम सभा फूलपुर विधानसभा से जुड़ा है इस विधानसभा से रमाकांत यादव विधायक हैं उनकी विधानसभा में पहुंचने में के बाद यह महसूस होता है कि हम लोग रमाकांत यादव के विधानसभा में चल रहे हैं क्योंकि उनके विधानसभा में विधानसभा क्षेत्र में सड़क की स्थिति बदहाल है जिले की दसों विधानसभाओं में से फूलपुर विधानसभा की सड़कों की स्थिति सबसे दयनीय स्थिति में और अरूसा गाँव एवं भवरूपुर ग्राम सभा के लोग कई बार इन दोनों जनप्रतिनिधियों से सेतु निर्माण के लिए लिखित एवं मौखिक रूप से कहे लेकिन इन दोनों जनप्रतिनिधियों द्वारा इस सेतु का निर्माण नहीं करवाया गया अंत में विवश होकर अरूसा ग्राम सभा के लोगों ने जन सहयोग से चंदा जुटाकर अतरौलिया एवं फूलपुर विधानसभा को जोड़ने वाले इस सेतु का शिलान्यास महंत दिलीप दास त्यागी द्वारा कराया गया पुल के निर्माण में जनसेवक शकील अहमद पुल वाले और समाजसेवी आरपी सिंह रवींद्रनाथ सिंह एवं ग्राम प्रधान अश्वनी सिंह ने मिलकर इस पुल के निर्माण के लिए जनमानस से सहयोग की अपील की है
