Breaking News

आज़मगढ़ : अहरौला थाने पर सैकड़ों की संख्या में पकड़ी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Spread the love
सैकड़ों की संख्या में पकड़ी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाने पर संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पकड़ी गांव के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में एक काफी पुरानी नाली है जिसका निर्माण कार्य ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा है। जिसे गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा रोका जा रहा है। हमने इसकी शिकायत एसडीएम से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज एक बार फिर से हम लोग संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर थाना अहरौला पर आए हैं और अपनी गुहार लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय में गांव में पानी लग जाता है। हम लोगों का मकान डूबने की कगार पर पहुंच जाता है। वही घुटने बराबर पानी लगने के कारण हम लोगों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है। कुछ दिनों पूर्व गांव में नाली बनवाई गई थी जो पूरी तरह से पट चुकी थी। उसी नाली  को पुनः ग्राम प्रधान द्वारा बनवाया जा रहा है जिसे गांव के ही विद्या शंकर उपाध्याय द्वारा रोक दिया गया है। हम लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द गांव में नाली का निर्माण कार्य कराया जाए ताकि हम लोगों को सुविधा मिल सके और बरसात के समय में हमारा गांव डूबे न। वही संबंध में विद्या शंकर उपाध्याय के पुत्र विवेक उपाध्याय से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान जहां पर नाली बनवाना चाह रहे हैं वह जमीन मेरी है। कागज में कहीं पर भी नाली नहीं है ऐसे में मेरी जमीन पर ग्राम प्रधान द्वारा जबरदस्ती नाली बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। मेरी मांग है कि मामले की जांच की जाए और जो भी तथ्य हो उसके आधार पर कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial