Breaking News

आजमगढ़ : भारत मिशन के प्रशिक्षण में बीआरसी अहिरौला पर अध्यापकों के भोजन में निकले कीड़े

Spread the love

रिपोर्ट – दीपक सिंह 

आज़मगढ़ :  जिले के अहिरौला बीआरसी पर आज निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण का कार्यक्रम संचालित हो रहा था प्रशिक्षण में आए हुए अध्यापकों के लिए दोपहर में भोजन की व्यवस्था थी अध्यापकों ने जब दोपहर के समय भोजन के लिए गये तो सोयाबीन की सब्जी में कीड़ा देखकर काफी आक्रोशित हुए और नाराजगी व्यक्त की अध्यापकों ने कहना शुरू किया कि प्रदेश सरकार द्वारा चल रहे हैं प्रशिक्षण में प्रत्येक अध्यापकों के नाश्ता भोजन एवं स्टेशनरी के लिए धन आवंटित किया जाता है क्या इसी प्रकार के भोजन के लिए व्यवस्था की जाती है बीआरसी पर सरकारी धन को डकार जा रहा है अध्यापकों ने कहा बीआरसी पर चल रहा ट्रेनिंग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है यहां प्रशिक्षण में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है इस तरह से लाखों रुपए का फर्जीवाड़ा किया जा रहा है यह फर्जीवाड़ा खंड शिक्षा अधिकारी के साथ साथ कौन-कौन अध्यापक मिलकर प्रशिक्षण पर आए हुए अध्यापकों के स्वास्थ के प्रति खिलवाड़ कर रहे हैं इस प्रकार के भोजन करके हम प्रशिक्षण क्या लेंगे बीमार पड़ जाएंगे जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होगी नाश्ते एवं भोजन की जिम्मेदारी जिन लोगों को सौंपी गई है उनके चेहरे को उजागर करना बहुत अनिवार्य है नहीं तो हम लोग इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे वही स्टेशनरी के लिए भी धन का आवंटन किया जाता है लेकिन हम लोग अपने-अपने घरों से स्टेशनरी का सामान लेकर आते हैं वही इस संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव से बात हुई तो उन्होंने इस बात का हवाला देते हुए टाल दिया और कहा कि ऐसी शिकायत हमारे पास नहीं है हमने बीआरसी पर बात किया तो वहां अध्यापक बता रहे हैं हम लोग भोजन करके गये है

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial