Breaking News

आजमगढ़ : चोरों ने बैनामा लेखक के चैम्बर में की चोरी

Spread the love
रिपोर्ट – आमिर खान 
आजमगढ़  :- निजामाबाद थाना क्षेत्र के तहसील के सामने बुधवार की रात चोरों ने एक बैनामा लेखक के चैम्बर का ताला तोड़ वहां रखा दस्तावेज और 5 हजार रुपया नकद उठा ले गये। निजामाबाद तहसील के सामने तहसील के बैनामा लेखक नागेंद्र चौबे का एक दुकान में चैंबर है। चोरो ने लोहे के चैनल में लगे ताला को तोड़कर कटरे में घुस गये। चोरों ने उसके बाद दरवाजे का ताला तोड़कर चेंबर में घुस गए। कमरे मे रखे बक्से के ताला तोड़ उसमे रखे 4 बैनामा दस्तावेज और 5 हजार नकद उठा ले गये।
चोरी की सूचना सुबह  लगी जब नागेंद्र चौबे अपने चैंबर में पहुंचे। जहां सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। बैनामा लेखक नागेंद्र चौबे ने बताया कि पेटी में रखा 5 हजार रुपया व अन्य कागजात गायब हुए हैं। चोरी की तहरीर नागेंद्र चैबे ने निजामाबाद थाने में दे दी है। उसी के समीप चोरो ने गोरखनाथ पुत्र रामबृक्ष निवासी नसीपुर खालसा की पान की गुमटी का ताला तोड़कर उसमे रखा गुटका पान लगभग दो हजार का सामान उठा ले गये। गोरखनाथ दोनों पैर का विकलांग है

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial