Breaking News

गोद लिए क्षय रोगियों के अभिभावकों को सौंपा राष्ट्रीय ध्वज

Spread the love

फतेहपुर। डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने क्षय रोगियों को गोद लेने हेतु प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के अंतर्गत रोहन, शाहबुन, ओमन फातिमा, मोहम्मद अहद, विवेक कुमार को गोद लिया था। इन बच्चों के चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने के उपरांत अब उन्होने आरुषि, प्रियांशी वर्मा, स्वर्णा त्रिपाठी, दिव्यांशी, शाहबुन को गोद लिया। चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक डॉ अनुराग पोषण सामग्री देंगे। अब इन बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु बुधवार को प्रथम बार स्वास्थ्य मंत्रालय के मानक के अनुरूप वितरित की जाने वाली समुचित पोषण सामग्री भुने चना, सत्तू, मूंगफली, गुड़, बॉर्नवीटा आदि जिला क्षय अस्पताल में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ निशात सैयद शहाबुद्दीन एसएम यूनुस की उपस्थिति में दी। साथ ही डॉ अनुराग ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी बच्चों के अभिभावकों को राष्ट्रीय ध्वज भी प्रदान किया। निवेदन किया कि राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान अपने घरों में 11 अगस्त से 18 अगस्त तक फहराएं व प्रत्येक दिन शाम को सूर्यास्त के समय ससम्मान उतार लें। अन्य सभी को भी इस पुनीत कार्य हेतु प्रेरित करें। इस अवसर पर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर टीबी अजीत सिंह, प्रवीण व समाजसेवी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial