Breaking News

राष्ट्रीय हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष बने अभिषेक

Spread the love

फतेहपुर। राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव ने संगठन मजबूती के उद्देश्य से शहर के मुराइनटोला मुहल्ला निवासी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत कर दिया। उन्होने आशा जताई कि संगठन को मजबूती प्रदान करके अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाए। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने भरोसा दिलाया कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है उस पर वह खरा उतरने का काम करेंगे। हिंदुओं पर अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सनातन धर्म की रक्षा के लिए जी-जान से मेहनत करेंगे। उधर जिलाध्यक्ष के मनोनयन पर उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया और बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial