Breaking News

आजमगढ़ : पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की मनाई गई 9 वीं पुण्यतिथि

Spread the love
आजमगढ़ : पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की 9वीं पुण्यतिथि जीयनपुर सेंट जेवियर्स स्कूल पर मनाई गई। पूर्व विधायक वंदना सिंह सहित परिजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता बब्बन राय व संचालन नीरज ने किया। बता दें कि 19 जुलाई 2013 को कस्बा जीयनपुर आवास के सामने पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके साथ ही भरत राय, संजय विश्वकर्मा, जितेंद्र गुप्ता और चंद्रभान चौबे की भी हत्या कर दी गई थी। आज जीयनपुर सेंट जेवियर्स कालेज में सर्वेश सिंह सीपू की याद में आज 19 जुलाई को श्रद्धांजलि सभा व पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सिपू, भरत राय, संजय विश्वकर्मा, जितेंद्र गुप्ता, चंद्रभान चौबे की प्रतिमा पर सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। श्रद्धांजलि सभा में लोग 2 मिनट का मौन रखकर अपने नेता को याद किए।
 श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर, भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा,  रानू सिंह प्रमुख, मनीष मिश्रा प्रमुख प्रतिनिधि, संतोष सिंह प्रमुख प्रतिनिधि , अरविंद जायसवाल, आदि लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। वही पूर्व विधायक वंदना सिंह ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उस दिन को याद करते हुए रो पड़ीं जब छोटे-छोटे बच्चों, भाईयों, परिजनों को दरिंदों से बचाने में पूरा समय लगा दिया और अपराधियों के  खिलाफ हौसले से लड़ती रहीं। संतोष सिंह टिपू ने आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial