आजमगढ़ :- मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड मोहम्मदपुर क्षेत्र के सराय भाऊ ग्राम सभा में ग्राम प्रधान द्वारा पोखरे की खुदाई जेसीबी से करवा रहे थे इसकी सूचना रात लगभग 10:00 बजे निजामाबाद उप जिला अधिकारी महोदय को दिया गया ग्रामीण द्वारा दी गई सूचना पर किसी तरह आनाकानी करते हुए उप जिला अधिकारी महोदय मौके पर पहुंचे और जेसीबी मौके पर मिली सूत्रों से मिली जानकारी की उप जिला अधिकारी अच्छी खासी रकम लेकर कोई कार्यवाही ना करते हुए जेसीबी को छोड़ दिए वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान पोखरे पर सुंदरीकरण करा रहा है जिसमें एक भी मनरेगा मजदूर नहीं लगे हैं सारा कार्य जेसीबी से किया जा रहा है जहा एक तरफ सरकार दावा कर रही हैं की हम ग्रामीण को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं जब सारा कार्य जेसीबी से ही किया जाएगा तब कहा से ग्रामीणों को मजदूरी उपलब्ध हो पाएगी ग्रामीणों ने बताया कि तहसील दिवस पर निजामाबाद तहसील में प्रधान के कार्य की जांच की दरखास्त दी गई है जिसकी जांच मोहम्मदपुर खंड विकास अधिकारी अभी कर रही हैआजमगढ़ निजामाबाद उप जिला अधिकारी के मिलीभगत से फरिहा क्षेत्र में धड़ल्ले से रात दिन चल रही है जेसीबी
