Breaking News

आजमगढ़ के मुबारकपुर में बकरों की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान….

Spread the love

आजमगढ़ :- बकराईद का पर्व आगामी 10 जुलाई को मुस्लिम समुदाय मनायेगा . इस ख़ास मौके पर मुस्लिम समुदाय कुर्बानी करवाता है . कुर्बानी के लिए सेहतमंद बकरों की ज़रुरत होती है . ये बकरे आसानी से मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मंडी में लाकर व्यापारी बेचते हैं . ज़रुरत के हिसाब से लोह बकरे खरीद कर कुर्बानी करवाते हैं .
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर में इस बार बकरों की मंडी , भेली मंडी में लगी है . इस मंडी में एक बकरे की कीमत 5 हजार से लेकर एक लाख तक की है . व्यापारियों के मुताबिक़ जैसे बकरे हैं , वैसे ही उनकी कीमत है . बकरों को जितनी अधिक खुराक खिलाएंगे, उतना ही बकरा सेहतमंद होगा। इसके लिए बकरों को अच्छी खुराक खिलनानी पड़ती है.
बकरों के व्यापारी बताते हैं कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार बकरों की कीमत में वृद्धि हुई है. मंहगाई की मार अब ईदुल अज़हा के इस पर्व में भी देखने को मिल रही है . 10 जुलाई को देशभर में मुस्लिम समुदाय बकरईद यानि कि ईदुल अज़हा का पर्व धूमधाम से मनायेगा ..

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial