Breaking News

आजमगढ़ : अतिक्रमणकारियों के खिलाफ उपजिलाधिकारी ने लिया एक्शन

Spread the love

आजमगढ़ :- जिले के नगर पंचायत अतरौलिया में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ उपजिलाधिकारी ने लिया एक्शन, तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश भी दिया है …
अतरौलिया  नगर पंचायत में अक्सर सड़कों पर जाम का झाम रहता है , इसकी वजह ऐसे अतिक्रमणकारी हैं जो सड़क और नालों तक को नहीं छोड़ते …. प्रमुख नाले पर अतिक्रमण होने की वजह से नाले की साफ-सफाई भी नहीं हो पाती है ….जिसका परिणाम बारिश के दिनों में देखने को मिलता है .

बहरहाल उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर …नवीन प्रसाद ,अधिशासी अधिकारी डॉक्टर लव कुमार मिश्रा द्वारा अतिक्रमणकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द सड़क पटरियों से अतिक्रमण को खाली कर दें …..अन्यथा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी….. नगर प्रशासन द्वारा इसके पूर्व में भी कई बार लोगों को अतिक्रमण खाली करने के लिए नोटिस जारी की जा चुकी है…. तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों से लोगों को इसकी सूचना भी दी गई ….परंतु अभी तक नगर पंचायत में अतिक्रमण को खाली नहीं कराया जा सका….. जिसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है…

 स्थानीय लोगों ने बताया  मुख्य नाले की सफाई बहुत ही जरूरी है। गंदगी बढ़ती जा रही है बरसात में और अधिक गंदगी होगी। नाला विगत 10 वर्षों से साफ नहीं किया गया जिसपर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है जिसकी वजह से नाले की सफाई नहीं हो पाती। जब तक अतिक्रमण खाली नहीं कराया जाएगा तब तक नाले की सफाई नहीं हो सकती ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial