Breaking News

आजमगढ़ में गरजे योगी, कहा धोखा देना समाजवादियों की पुरानी आदत

Spread the love

आजमगढ़ जिले में हो रहे उपचुनाव में भाजपा के दिग्गजों के जमावड़े की बीच आज सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी आजमगढ़ पहुँचे . जहाँ उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अपने कार्यकताओं में जोश भरा और कहाकि घर घर जाइए , और लोगों को समझाइये कि आजमगढ़ को विकास के पथ पर सिर्फ निरहुआ ले जा सकते हैं . निरहुआ को योगी ने इश्वर का उपहार बताते हुए कहाकि निरहुआ को जिताइये . सैफई खानदान का पीछा छोड़ दीजिये .

अग्निवीर योजना को असरदार बताते हुए योगी ने बताया कि किस तरह से नौजवानों के लिए फायेदेमंद है , लेकिन कुछ लोग युवाओं को भरमा रहे हैं . योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान कई बार राम दर्शन यादव का जिक्र किया जो अभी कल ही भाजपा खेमे में शामिल हुए थे , उनको मिसाल के तौर पर रखते योगी ने पूछा कि कब खानदान से छुटेगा पीछा , क्या राम दर्शन यादव को मौक़ा नहीं मिल सकता है .

,मुख्यमंत्री योगी ने आजमगढ़ में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहाकि सरकार की किसी भी योजना से आजमगढ़ की जनता को वंचित नहीं रखा गया है .

मुख्यमंत्री ने चुटीले अंदाज में बसपा प्रत्याशी शाह आलम गुड्डू जमाली का जिक्र करते हुए कहाकि ये भी समाजवादी पार्टी में गए थे , आश्वासन भी मिला , लेकिन सपा ने ऐसा धोखा दिया कि बेचारे बेरोजगार हो गए. समाजवादी पार्टी का मूल चरित्र ही धोखा देने का है .

योगी ने कहाकि निरहुआ को जिताइये , ये विकास करेंगे , यहाँ के नौजवानों को फिल्मों में काम भी देंगे . निरहुआ से बेहतर आजमगढ़ के लिए कोई हो ही नहीं सकता , इसीलिए निरहुआ को जिताइये . मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रत्याशी निरहुआ और भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial