Breaking News

साहू व वैश्य नेताओं ने समाज के साथ किया संवाद

Spread the love

फतेहपुर। साहू समाज में सर्व वैश्य एकता परिषद की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें दोनों समाज के नेताओं ने समाज के साथ संवाद करते हुए आगामी निकाय चुनावों में समाज की अग्रणी भूमिका तय करने व समाज से ही चेयरमैन चुने जाने को लेकर चर्चा की।
सोमवार को शहर के पक्का तालाब स्थित एक मैरिज लान में वैश्य समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापगढ़ जनपद के सांसद व भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव संगम लाल गुप्ता व आयाह शाह से विधायक विकास गुप्ता ने शिरकत करते हुए समाज के लोगों के साथ संवाद करते हुए निकाय चुनाव पर चर्चा की। समाजसेवी मनोज गांधी व राजेश गांधी के नेतृत्व में मुख्य अतिथि सांसद संगम लाल गुप्ता व अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक के दौरान निकाय चुनाव में समाज के अग्रणी भूमिका अदा करने व सदर सीट से समाजसेवी मनोज गांधी को प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया। जिस पर दोनों समाज के लोगो द्वारा सर्वसम्मति से मांग का समर्थन किया गया। इस मौके पर पूर्व संरक्षक माणिक लाल साहू, वैश्य समाज महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता रस्तोगी, भाजपा महिला मोर्चा नेत्री भारती गांधी, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजू साहू, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू गुप्ता, मदन गांधी सुनिधि तिवारी, अरुण जायसवाल समेत बड़ी संख्या में वैश्य समाज व साहू समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial