Breaking News

भाजपा शासनकाल में देश व प्रदेश विकास की ओर अग्रसर : जयवीर

Spread the love

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे उत्सव के तहत सोमवार को गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पर्यटन एवं सांस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा शासनकाल में देश व प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी व योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक सौंपी गई। जिससे लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
नहर कालोनी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह के अलावा सांसद प्रतापगढ़/राष्ट्रीय महामंत्री पिछड़ा वर्ग संगम लाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक बिंदकी जय कुमार सिंह जैकी, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का जमकर बखान किया। उन्होने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकारें सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के मूलमंत्र पर कार्य कर रही हैं। समाज के अंतिम पायदान में खड़े पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिल रहा है। भाजपा शासनकाल में देश व प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। भारत के संविधान के अनुसार सभी को बिना भेदभाव के सम्मान व न्याय दिया जा रहा है। मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने मंजू देवी पत्नी अखिलेश लोधी ब्लाक तेलियानी, ममता देवी पत्नी अमरपाल ब्लॉक तेलियानी, केसिया पत्नी गोलहा ब्लॉक मलवां, प्रेमता देवी पत्नी सियाराम ब्लाक मलवां, संगीता पत्नी हरीशचंद्र ब्लाक हसवा को प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास की चाबी एवं स्वयं सहायता समूह चांदनी महिला प्रेरणा संकुल सोनम सिंह, शिवकली, तिरंगा महिला संकुल समिति की शालिनी, सीता महिला ग्राम संगठन रीता देवी, दिशा संकुल समिति सरोज कला, विमला तिवारी को 29831640 का प्रतीकात्मक चेक देकर महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया। जिससे आत्मनिर्भर होकर अपना और अपने परिवार का विकास कर सकती हैं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, अर्चना त्रिपाठी, कुलदीप भदौरिया, मनोज मिश्रा, रेखा मिश्रा, सुशीला गौतम के अलावा उप जिलाधिकारी सदर नंद प्रकाश मौर्य, क्षेत्राधिकारी डीसी मिश्रा सहित भारी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial