आजमगढ़। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा की एक बैठक लालडिग्गी स्थित श्री बड़ा गणेश मंदिर में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय व संचालन महामंत्री अशोक कुमार तिवारी ने किया। बैठक में सभा की मजबूती की रूपरेखा व महिला इकाई का गठन व नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
बैठक को संबेधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहाकि वर्तमान परिवेश में समाज की अगुवाई करने वाले ब्राह्मणों को संगठित होने की आवश्यकता है। आज जनमानस में पूज्य देवी-देवताओं पर भी कुछ लोग राजनीति के लालच में अशोभनीय टिप्पणियां कर दे रहे है, जो निंदनीय है। उन्होंने कहाकि ऐसे परिवेश में ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपने संस्कार पर बल देने की आवश्यकता है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहाकि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी।
राष्ट्रीय सचिव पंडित संजय कुमार पांडेय ने कहाकि ब्राह्मण समाज में कमजोर, लोगों को मदद देने और आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को सम्बल प्रदान करने के लिए सभा द्वारा विशेष अभियान चलाकर मजबूती प्रदान की जाएगी।
इसके बाद मंडल, जिला, महिला इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमे मंडल अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय पुजारी व मंडल महामंत्री अजय कुमार पांडेय की घोषणा की गया है वहीं आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष की कमान गोपाल कृष्ण दूबे, उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, महामंत्री मनोज कुमार पांडेय को दी गई। इसी क्रम में जनपद की महिला मोर्चा इकाई भी गठित की गई। जिसकी जिलाध्यक्ष श्रीमती रिया पांडेय व महामंत्री श्रीमती तृष्णा पांडेय घोषित की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करना ही प्राथमिकता बताया।
इस मौके पर पवन उपाध्याय, नन्दनी मिश्रा, दामोदर चौबे, सूरज पांडेय, आलोक कुमार पांडेय, वंशीधर पाठक, पंचदेव पांडेय, रितेश पांडेय, अशोक पांडेय, दिनेश चौबे, नागेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
भवदीय
