आजमगढ़ :- आज भाजपा प्रत्याशी दिनेशलाल यादव के समर्थन में जन समर्थन जुटाने भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे पहुंची . भाजपा की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सबसे पहले आम्रपाली दुबे की आरती उतारकर पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया . इसके बाद आम्रपाली दुबे ने लोगों से जनसंपर्क करते कहाकि अखिलेश यादव को आपने मौक़ा दिया , वो चले गए . एक बार दिनेश जी को मौक़ा दीजिये , फिर देखिये कैसे दिनेश जी जनता के बीच रहकर कार्य करते हैं . आम्रपाली ने कहाकि मुझे लगता है कि जनता दिनेश जी को मौक़ा देना चाहती है . जनता पूरी तरह से बदलाव के पक्ष में है . इस दौरान स्थानीय महिलायें आम्रपाली दुबे के साथ सेल्फी लेने को आतुर दिखीं . आम्रपाली दुबे ने cib india news से बात करते हुए कहाकि मैं आजमगढ़ की जनता के बीच आई हूँ , दिनेश जी बदलाव के लिए दूसरी बार मैदान में हैं , निश्चित तौर पर भाजपा इस बार के उपचुनाव में कमाल करेगी ,और आजमगढ़ में अपना सूखा ख़त्म करेगी .
