Breaking News

नहर की जमीन पर बुलडोजर चलाकर किया गया कब्जा मुक्त

Spread the love

बहराइच। केवालपुर माइनर की जमीन पर ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान ने कब्जा कर रखा था। इसकी जानकारी मिलने पर अवर अभियंता और नायब तहसीलदार की टीम ने गांव पहुंचकर मकानों पर बुलडोजर चलवा कर कब्जा हटवा दिया। साथ ही पुनः कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी।

नवाबगंज विकास खंड में केवलपुर में सरयू नहर की जमीन है। केवलपुर माइनर की जमीन पर ग्राम प्रधान शाकिर खान और पूर्व प्रधान ने कब्जा कर रखा था। सरयू नहर की जमीन पर दोनों ने कब्जा कर मकान बनवा लिया था। इसकी शिकायत गांव निवासी अल्ताफ खां ने आईजीआरएस पर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial