Breaking News

शिकायतों की तह तक जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी : डीएम

Spread the love

खागा/फतेहपुर। आम जनमानस को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। जिसमें विकास, कृषि, सिंचाई, शिक्षा, आपूर्ति विभाग, मंडी, समाज कल्याण, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन, पुलिस, राजस्व, चकबंदी, विद्युत, नलकूप, जल निगम, बाल विकास आदि विभागों से संबंधित कुल 227 में से 22 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार समस्त कार्यालयध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों पर बैठकर समस्याग्रस्त व्यक्तियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करेंगे और शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें। जो समस्या है उस समस्या के निस्तारण की तह तक जाएं। तभी निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि दोबारा आने वाले प्रार्थना पत्रों को चिन्हित करते हुए गंभीरता के साथ निस्तारण करे, फरियादी को तहसील के बार-बार चक्कर न लगाना पड़े और फरियादी को निस्तारण की कार्यवाही से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि आज के संपूर्ण समाधान दिवस में जो समस्याएं प्राप्त हुई है उनका संबंधित विभाग एक सप्ताह के अंदर निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराते हुए पोर्टल पर फीड कराएं। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस में जो समस्याएं लंबित हैं उनका भी तत्काल निस्तारण कर पोर्टल पर फीड कराया जाए। उन्होंने बताया कि विद्युत बिल से संबंधित संसोधन/त्रुटि हेतु 15 जून तक कलेक्ट्रेट में कैम्प संचालित है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल से कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। बिना हेलमेट/सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं। उन्होंने लोगो से अपील किया कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट/हेलमेट का प्रयोग करें ताकि दुर्घटना के समय सुरक्षित रहे। इस दौरान उप जिलाधिकारी खागा अजय नारायण, पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार ईवेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए एमपी चौबे, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी, उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार, जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial