Breaking News

आजमगढ़ : समाज सेवी ऋषि देव मिश्रा की दसवी पुण्यतिथि मनाई गई

Spread the love

अतरौलिया। नगर पंचायत  में समाज सेवी ऋषि देव मिश्रा की दसवी पुण्यतिथि मनाई गई ।इस  दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा ऋषिदेव मिश्रा के  चित्र पर  श्रद्धांजलि दी गई । भाजपा नेता रमाकांत मिश्र ने द्वारा सर्वप्रथम अपने पिता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि दी । उन्होंने कहा कि  पिता जी का पूरा जीवन शिक्षा, समाज और सेवा भाव में ही समर्पित रहा। इनके बताएं रास्तों का हमे अनुसरण करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी । उन्होंने कहा पिता जी का पूरा जीवन शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य को समर्पित रहा वह अपने लोगों को पहली वरीयता में ही यह जोर देते थे कि बच्चों से ज्यादा बच्चियों को शिक्षा दी जाए।
इस दौरान भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा द्वारा  गरीब ,असहाय परिजनों को साड़ी ,कपड़ा और मंदिर में भूखे को खाना भी खिलाया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्कर मिश्रा ने कहा कि बाबा जी का पूरा जीवन शिक्षा को समर्पित रहा वह है कहते थे कि जिनके पास शिक्षा है उसको कोई प्रगत करने से नहीं रोक सकता शिक्षा ही मानव जीवन की वह कुंजी है जिससे जटिल से जटिल समस्या रूपी तारों को खोला जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial