Breaking News

अंबेडकर प्रतिमा स्थल की भाजपाईयों ने की सफाई

Spread the love

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में भाजपाईयों ने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने हिस्सा लिया। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती के नेतृत्व में भाजपाईयों ने कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क की साफ-सफाई की। तत्पश्चात बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की ओर अग्रसर है। गरीबों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार ने तमाम योजनाएं संचालित करके बाबा साहब के सपनों को पूरा करने का काम किया है। इस मौके पर सुनील पासवान, गोरे पासी, देवनाथ धाकड़े, प्रदीप कुमार, अनुभव राजन, मुकेश भारती, शुभम बक्शी, राहुल राय, कुंवरजीत भारती, गौरव राजन समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial