Breaking News

धीरेंद्र ने केंद्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद पर भरा पर्चा

Spread the love

फतेहपुर। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के होने वाले चुनाव में जिले के टीजी-2 धीरेंद्र सिंह यादव ने उपाध्यक्ष पद पर नामांकन पत्र दाखिल करके मजबूत दावेदारी की है।
बताते चलें कि धीरेंद्र सिंह यादव विद्युत वितरण खंड द्वितीय में टीजी-2 के पद पर तैनात हैं। आगामी पांच जून को लखनऊ में राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के होने वाले चुनाव में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। चुनाव अधिकारी रामकुमार झा के समक्ष टीजी-2 धीरेंद्र सिंह यादव ने उपाध्यक्ष पद पर नामांकन पत्र दाखिल किया। केंद्रीय कार्यकारिणी के लिए लगभग बीस हजार कर्मचारी सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर तीन, महासचिव पद पर भी तीन, उपाध्यक्ष पद पर तीन, उप महासचिव पद पर चार, प्रचार सचिव पद पर एक, कोषाध्यक्ष पद पर तीन व संगठन सचिव पद पर चार लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। धीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर जीत सुनिश्चित करने को लेकर जिला स्तरीय संगठन बैठक कर रणनीति बनाएंगे। जिससे अन्य जनपदों के मतदाता सदस्यों से भी संपर्क स्थापित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial