Breaking News

आजमगढ़ : सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर होकर टाला जाए हादसा – प्रो. नागेन्द्र

Spread the love

सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर होकर टाला जाए हादसा – प्रो नागेन्द्र

आजमगढ़। श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर के सभागार में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा  पखवारा   के तहत यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही छात्रों को छह बिन्दुओं पर शपथ दिलाते हुए खुद जागरूक होने के साथ ही औरों को भी इसके प्रति जागरूक करने के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद प्राचार्य प्रोफसेर नागेन्द्र द्विवेदी द्वारा ;परिवहन विभाग के समस्त नियमों का पालन करूंगा, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करूंगा, बाइक चलाते समय सड़क पर स्टंट नहीं करूंगा, टै्रफिक नियमों का पालन करूंगा, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करूंगा, ओवरटेक नहीं करूंगा व वाहन चालते समय विशेष सतकर्ता बरतने का शपथ दिलाया गया।
सड़क  पखवारा  सुरक्षा को संबोधित करते हुए हिन्दी विभागाध्यक्ष डा प्रवेश सिंह ने कहा कि मानव जीवन बहुमूल्य इसकी सुरक्षा हम जागरूक होकर कर सकते हैं। आज जिस तरह से सड़कों पर तेज रफ्तार के वाहन दौड़ रहे है यह आधुनिकता के लिए ठीक तो है लेकिन मानव जीवन के लिए घातक भी है। सड़कों पर वाहन चालक के ऊपर अपनी जान से साथ सवारियों, राहगीर सबके जान की रक्षा की जिम्मेदारी होती है। चालक सदैव गंभीर होकर वाहन संचालित करें।
अत में कार्यक्रम संयोजक डा इन्द्रजीत ने कहाकि सड़क सुरक्षा सप्ताह एक ऐसा अवसर है जब हम जीवन और इसके सुरक्षा का महत्व समझ सकते है और इस बात पर विचार कर सकते हैं कि यातायात नियमों का पालन करके हम ना सिर्फ अपनी जान बचा पायेंगे बल्कि की दूसरों की भी रक्षा कर पायेंगे। सरकार और प्रशासन की इस मुहिम का हिस्सा बनकर संकल्प ले ताकि स्वयं जागरूक होकर सडकों पर होने वाले हादसों को टाला जा सकें।
इस अवसर पर मुख्य अनुशासन अधिकारी डा वीरेन्द्र दूबे, डा एसएन चौबे, डा राजीव त्रिपाठी, समेत समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial