Breaking News

तीस दिन के अंदर सूचना का किया जाए निस्तारण : नरेंद्र कुमार

Spread the love

फतेहपुर। राज्य सूचना आयुक्त नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन सूचना अधिकारियों, प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। उन्होंने विभागों के जन सूचना अधिकारियों से परिचय के साथ मांगी गई चार बिंदुओ में सूचनाओं की जानकारी ली। जिसमे अधिकांश विभागों की सूचना आयोग में लंबित नही है। अर्थदंड आरोपित नहीं पाए गए।
सूचना आयुक्त ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम-2015 के तहत प्रारूप-3 पर रजिस्टर बनाकर प्रार्थना पत्रों को अंकित करते हुए फरियादी को तीस दिन के अंदर सूचना का निस्तारण किया जाए। यदि प्रार्थना पत्र विभाग से संबंधित नहीं है तो पांच दिन के अंतर्गत संबंधित अधिकारी को प्राप्त करा दें। उन्होंने अधिकारियों से सुझाव मांगे जिसमे प्रभागीय वनाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिए। उन्होंने सुझाव का जवाब देते हुए कहा कि आपको हर हाल में सूचनाओं का समय से उत्तर देना होगा जिससे आपको और आयोग को समस्याओं से निजात मिल सके। तहसीलदार बिंदकी ने बताया कि खतौनी में भी सूचना का अधिकार के तहत सूचना मांगी जाती है। आयुक्त ने कहा कि कैम्प के माध्यम से लोगो को जागरूक करें और वेबसाइट का भी प्रचार प्रसार किया जाए ताकि खतौनी वेबसाइट से लोगों द्वारा निकाली जा सके। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के आयोग में लगभग 299 आवेदन लंबित हैं। उन्होंने कहा कि निस्तारण समय से किया जाए और प्रारूप-3 रजिस्टर नही बना है वह तत्काल बना लें। समीक्षा बुकलेट में 65 विभाग की रिपोर्ट है इसके अलावा जिन विभागों की रिपोर्ट सम्मिलित नहीं हो पाई है वह बैठक के बाद मुझे उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के अर्थदंड लंबित हैं उसकी वेतन से वसूली कर लें। उन्होंने कहा कि जिले में सूचना की संख्या अन्य जनपदों से बहुत कम है। लगातार प्रयास करके लंबित मामलों को निस्तारण करके शून्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को धन्यवाद दिया और सूचना का अधिकार के तहत मांगी जाने वाली सूचनाओं को समय से देने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने आयुक्त को अशवस्त किया कि बैठक में जो मार्गदर्शन दिए गए है उनका अक्षरशः जन सूचना अधिकारियों द्वारा पालन कराया जाएगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (जे), उप जिलाधिकारी सदर, बिंदकी, खागा, समस्त तहसीलदार, समस्त विभागों के जन सूचना अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial