प्रयागराज : जसरा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आज प्रयागराज के जसरा स्थित सी.आई.बी. इंडिया न्यूज़ के पत्रकार छविनाथ पाठक जी के आवास पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के कई सम्मानित पत्रकार बन्धु गण उपस्थित रहे।
दरअसल हिंदी पत्रकारिता दिवस हर वर्ष 30 मई को मनाया जाता है ,इसे मनाए जाने की वजह यह है कि
30 मई सन 1826 को ही हमारे देश का पहला हिन्दी अखबार ‘उदंत मार्तण्ड’ प्रकाशित हुआ। इसी लिए इस विशेष दिन को हिन्दी पत्रकारिता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
इस अवसर पर आए हुए सभी पत्रकारों ने एक दूसरे को बधाई दी एवं पत्रकारिता पर अपनी अपनी बात रखी इसी के अंतर्गत परवेज आलम ने सभी पत्रकारों को बधाई देते हुए कहां आज का दिन पत्रकारिता का विशेष दिन है और इस दिन हम सभी पत्रकार साथी यह प्रण करते हैं की अपनी लेखनी एवं निष्पक्ष पत्रकारिता से पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे एवं अपने देश और समाज के लोगों के अटूट विश्वास को भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे। इसी के अंतर्गत अमर उजाला की वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद आरिफ ने कहा जिस तरह से बदलते समय मे हमारे देश और समाज में पत्रकारिता की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। लेकिन जब जब पत्रकारिता पर सवालिया निशान खड़े किए गए तब तब देश के ईमानदार निष्पक्ष व निडर पत्रकारों ने इसका जवाब अपनी निष्पक्ष लेखनी व खबर से दिया।
और हमें गर्व है कि हम भी एक पत्रकार हैं। पत्रकारिता हमारी रगों में है हमारे रगों में दौड़ती है हम देश और समाज को सच दिखाने की हिम्मत रखते हैं।
इस अवसर पर सभी पत्रकारों से अनुरोध किया गया की पत्रकारिता के गरिमामई इतिहास को बनाए रखने के लिए हर एक पत्रकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे।
और देश की जनता की उम्मीदों उनके विश्वास को और मजबूत करें। क्योंकि पत्रकारिता के माध्यम से ही देश और समाज में हो रहे विभिन्न घटनाक्रमों, उपेक्षित समाज एवं असहाय लोगों की बातों को,न्याय के लिए भटक रहे लोगों की बातों को, जनता के अधिकारों को, सरकार ,शासन प्रशासन एवं संबंधित विभागों तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है।आईना दिखाने का कार्य किया जाता है ऐसे में पत्रकारों को एक बहुत ही सम्मानित नजरिए से देखा जाता है इसलिए पत्र पत्रकारिता जगत मैं पत्रकार अपनी लेख और खबरों के लिए जाना जाता है इस दौरान छविनाथ पाठक, रमेश पाल, नियमत हुसैन, राशिद हयात, इफ्तिखार अहमद, अवनीश सोनकर, वसीम सिद्दीकी, राजकरन पटेल, मोहम्मद कमर, अतुल यादव, मोसिम खान, परवेज आलम आदि पत्रकार मौजूद रहे
रिपोर्ट – परवेज आलम, वसीम सिद्दीकी
