Breaking News

अधिकारियों के साथ व्यापारियों ने किया श्रमदान

Spread the love

फतेहपुर। ससुर खदेरी नदी-1 को पुनर्जीवित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग बढ़-चढ़कर प्रतिदिन हिस्सा ले रहे हैं। गुरूवार को अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी के साथ उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने श्रमदान में हिस्सा लिया और जमकर पसीना बताया। सभी से अपील किया कि इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाएं। जिससे नदी के स्वरूप को जिंदा करके एक बार फिर कलकल करती नदी को देखने का सौभाग्य मिल सके।
ससुर खदेरी नदी के जीणोद्धार हेतु भिटौरा विकास खंड के ग्राम औढेरा में एडीएम, एसडीएम के साथ उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी मनोज साहू, कृष्ण कुमार तिवारी, प्रेमदत्त उमराव, श्रवण कुमार दीक्षित, शैलेश गुप्ता, राजन सहित ग्राम प्रधान व ग्रामीण पहुंचे। जहां ससुर खदेरी नदी के खुदाई का कार्य पूर्ण तन्मयता से किया। उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा का स्वास्थ्य अचानक खराब हो जाने की वजह से वह इस पुनीत कार्य मे सहभागिता नहीं कर सके। इस पुनीत कार्य मे सम्मिलित उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियो को बधाई व शुभकामनाएं देते कहा कि हर श्रेष्ठ व्यक्ति ही मिट्टी की पहचान कर पाता है। इस पुनीत कार्य को केवल श्रेष्ठ व्यक्तिव ही कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial