Breaking News

श्रमिकों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्प : सुनील

Spread the love

फतेहपुर। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पं. सुनील बराला ने कहा कि श्रमिकों के उत्थान के लिए प्रदेश की योगी सरकार कृत संकल्प है। कई योजनाओं का संचालन कर श्रमिकां को लाभ पहुंचाने की कवायद की जा रही है। योजनाओं की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए निगरानी भी कराई जा रही है। श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए कई प्रयास भी किए जा रहे हैं।
जिले में एक दिवसीय भ्रमण पर आए श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पं. सुनील बराला ने उक्त बातें पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। इससे पूर्व उन्होने श्रम विभाग की योजनाओं के संबंध में एक बैठक भी की। तत्पश्चात पत्रकारां से रूबरू होते हुए बताया कि परिषद के जरिए गणेश शंकर विद्यार्थी श्रमिक पुरस्कार राशि योजना, ज्योतिबा फूले श्रमिक कन्यादान योजना, राजा हरिश्चंद्र मृतक श्रमिक आर्थिक सहायता योजना, दत्तोपंत ठेंगड़ी श्रमिक मृतक अंत्येष्टि सहायता योजना, महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम श्रमिक प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना, श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन यात्रा योजना एवं चेतन चौहान श्रमिक क्रीडा प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। कारखानों, वाणिज्य अधिष्ठानों के नोटिस बोर्ड/परिसर में संचालित योजनाओं का पंपलेट, बैनर आदि के माध्यम से श्रमिकों को जागरूक किया ज रहा है। जिससे श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिल सके। श्री बराला ने कहा कि उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण विभाग श्रमिको व उनके बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए शिक्षा, विवाह, खेलकूद, तीर्थयात्रा से लाभान्वित करने हेतु भी कई योजना चला रहा है। जिसकी सतत निगरानी भी जिला स्तर पर कराई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ जनप्रतिनिधियों के माध्यम से श्रमिको व उनके आश्रितों को दिया जाएगा। योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। इस मौके पर श्रम प्रकोष्ठ के सह संयोजक दिनेश बाजपेई, उप श्रमायुक्त प्रयागराज क्षेत्र प्रयागराज, जिला क्रीड़ा अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, विशेष आमंत्रित सदस्य रविकांत मिश्रा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial