Breaking News

घर से लापता विवाहित बहन की तलाश में भटक रहा भाई

Spread the love

फतेहपुर। दहेज की खातिर आए दिन विवाहिताओं की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आता रहता है। ऐसा ही एक मामला गुरूवार को प्रकाश में आया। जहां दहेज लोभियों ने अतिरिक्त दहेज की खातिर महिला को जमकर प्रताड़ित किया और अब महिला अपने घर से ही गायब है। महिला के भाई ने जब पति से बहन के लापता होने की बात पूछी तो कोई संतोषजनक जवाब न मिला। जिस पर भाई ने कन्या फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाते हुए ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की खातिर बहन को प्रताड़ित करने व गायब करने का आरोप मढ़ा है।
कन्या फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. आसिफ एडवोकेट के साथ खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम कोट निवासी जीशान पुत्र शहरयार ने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की। उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि उसकी छोटी बहन सायरा खान का विवाह रेहान पुत्र निसार खां निवासी ग्राम अढ़ैया थाना खखरेरू के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उसकी बहन को पति रेहान, सास शमीम बेगम, ननंद शाहीन, देवर इमरान व नुमान दहेज की खातिर ताने मारते थे और अक्सर लड़ाई-झगड़ा भी करते थे। जिस कारण पति रेहान बहन को लेकर शहर के लाला बाजार में किराए का मकान लेकर रह रहा था। अक्सर उसकी बहन को कम दहेज लाने का ताना मार कर रूपयों की मांग करता था। बहन सायरा के साथ आए दिन मारपीट भी करता था। बताया कि 17 मई की शाम लगभग सात बजे रेहान ने उसकी बहन को मारापीटा। जिससे वह जान बचाकर अपनी बड़ी बहन समीरा खान के यहां तीनों बच्चों को लेकर आ गई। थोड़ी देर बाद रेहान बड़ी बहन समीरा के घर आया और वहीं लड़ाई झगड़ा करने लगा। अपने बच्चों व सायरा को लेकर घर चला गया। जब उसे जानकारी हुई तो वह दूसरे दिन अपनी बहन सायरा के घर पहुंचा तो देखा कि बहन के घर पर उसका पति रेहान, इमरान व नुमान मौजूद थे। बहन के तीनो बच्चे भी थे लेकिन बहन सायरा नदारत थी। जब बहन के बारे में बहनोई रेहान से पूछा तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। काफी ढूढ़ने के बाद भी बहन का कोई पता नहीं चला। उसे शंका है कि बहन के साथ ससुरालजीजनों ने अप्रिय घटना न घटित कर दी हो जिससे पूरा परिवार भयभीत है। उसने एसपी से मांग किया कि बहनोई रेहान, सास शमीम बेगम, ननंद शाहीन, देवर इमरान व नुमान के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial