Breaking News

हजरत सय्यद शहीद मर्द रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स धूम धाम से मनाया गया

Spread the love

बहराइच। विकासखंड विशेश्वरगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हजरत सय्यद शहीद मर्द रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स शरीफ हर सालों की तरह मनाया गया हजरत सय्यद शहीद मर्द रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स जिसमे मजार पर गागर, चादर गुलपोशी की गई। गौरतलब है पिछले 2 सालो से कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन लगा होने के कारण नहीं मनाया गया था उर्स-पाक इंतजामिया कमेटी के सदर मोहम्मद असलम खान ने बताया कि इस बार कोविड-19 में ढील मिलने पर प्रशासन से बात करके परमिशन लेकर उर्स पाक मनाया जा रहा है जिसमे अंतिम दिन नागपुर के कव्वाल तस्लीम आरिफ और संभल के कव्वाल सरफराज चिश्ती ने पहुंच कर महफिल-ए- शमा को खुशनुमा बनाया आपको बताते चले कि लागतार चार दिनों से महफिल-ए-शमा का इंतेखाब किया जा रहा है जिसमे दूर दराज के कव्वालो ने शिरकत की वही बच्चों के खेल के मनोरंजन के लिए तमाम तरह का झूला तथा दुकानों की गुलजार लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial