Breaking News

बहराइच में प्रधानमंत्री फसल बीमा सहित कई योजनाओं की लोगों को दी गई जानकारी

Spread the love

रिपोर्ट – जुनैद खान

मोतीपुर बहराइच। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार किसानों के कल्याण हेतु निरंतर योजनाओं का संचालन कर रही है ।इसी क्रम में किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए घर-घर विभाग की टीम पहुंच रही हैं  ।विकासखंड मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत सेमरहना में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया  ।जिसमें किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी दी गई  । प्रधानमंत्री फसल बीमा के बारे में आशुतोष कुमार ने बताया कि किसान अपनी फसल का बीमा करवा कर फसल को सुरक्षित कर सकते हैं । जिससे दैवीय आपदा में होने वाले नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी के द्वारा कर दी जाती है  ।इसके साथ ही किसानों को किसान सम्मान निधि के लिए केवाईसी कराना जरूरी है यह भी बताया गया  ।  इसके साथ ही अन्य जानकारियां दी गई  ।इस अवसर पर आशुतोष कुमार ,सुरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रभाकर वर्मा ,रामजीत वर्मा ,विनोद कुमार ,विशेष कुमार ,शेर सिंह, जयप्रकाश ,राघवेंद्र प्रताप ,अनुराग शर्मा ,धीरज कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान चंद्रदेव सिंह ,प्रधान प्रतिनिधि राम ध्यान कुशवाहा ग्राम पंचायत सदस्य दारा सिंह अरविंद कुमार सिंह ग्रामीण सत्य प्रकाश कुशवाहा चंद्रमोहन गुरनाम सिंह दीनानाथ रामदयाल कुशवाहा बाबूराम निषाद राधे किशुन लालमन निषाद मुन्नीलाल रमाकांत आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial